QuickMenu Save Document
 Uttar Pradesh Vikas Chakra Minimize Maximize 
        उत्तर प्रदेश विकास चक्र 
सन्‌ 1773-1858--ब्रितानी भारत के तीनों “प्रेसीडेंसियों” के अन्तर्गत निर्माण कार्य हेतु “सैन्य परिषदें”
सन्‌ 1848-1854--बंगाल प्रेसिडेंसी के सैन्य परिषद के कार्य-कलापों के विषय पर लार्ड डलहौजी के द्यासन काल में विमर्ष।
सन्‌ 1849 --प्रथम इन्जीनियरी विभाग के रूप में लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की स्थापना पंजाब सूबे में प्रायोगिक तौर पर की गई।
सन्‌ 1850    --“कोर्ट ऑफ डाइरेक्टर्स के अधीन एक आयोग का गठन। उसकी संस्तुति कि सैन्य एवं नागरिक कार्यो का सम्पादन समुचित सीमाओं के अन्दर स्वयं होना चाहिए। सह प्रणाली सर्वप्रथम बंगाल और बाद में बम्बई एवं मद्रास प्रेसिडेंसियों में सम्पादित होते थे।
सन्‌ 1854        --तत्कालीन पष्मित्तर प्रान्त (उत्तर प्रदेश) में लोक निमार्ण विभाग की स्थापना की गई जिसके अन्तर्गत भवन, मार्ग, सिंचाई, रेलवे तथा सैन्य कार्य सम्पादित होते थे।
सन्‌ 1863-64 --कर्नल डब्लू०ई० मार्टिन मुख्य अभियन्ता थे उस समय विभाग में तीन वृत्त एवं 20 खण्ड थे।
सन्‌ 1864-65 --कर्नल डी०जे० हॉड्गसन मुख्य अभियन्ता एवं सचिव रहे।
सन्‌ 1870 से   --लोक निर्माण विभाग के लिए इंजीनियरों की भर्ती तीनों प्रेसिडेन्सियों के इंजीनियर्स कोर से की जाती थी। 40 प्रतिशत जीनियर रायल इंजीनियर्स, 30 प्रतिशत के इंजीनियरिंग कालेजों से तथा 30 प्रतिशत इग्लैंड के स्टैनली इंजीनियर्स से भर्ती होती थी।
सन्‌ 1901    --प्रान्त का नाम यूनाइटेड प्रोविंस (संयुक्त प्रान्त) रखा गया।
सन्‌ 1919     --भारत सरकार के एक कानून द्वारा पी० डब्लू० डी० प्रान्तीय सेवा बना दिया गया।
सन्‌ 1923     --पी०डब्लू०डी० सेके्रटरी एवं मुख्य अभियन्ता का कार्यालय इलाहाबाद से लखनऊ स्थानान्तरित।
6 मई 1924   --United Provinces Engineer’s Association की प्रस्तावना स्वीकृत। 
सन्‌ 1927    --लोक निर्माण विभाग अलग सार्वजनिक स्वास्थ विभाग की स्थापना।
सन्‌ 1931    --लोक निर्माण विभाग से रेलवे कार्य अलग कर दिये गये।
अप्रैल/1933 --प्रथम भारतीय रायबहादुर छुट्टन लाल मुख्य अभियन्ता बनाये गये।
सन्‌ 1938      --लोक निर्माण विभाग से सिंचाई विभाग अलग किया गया।
सन्‌ 1947   --कुंवर बलबीर सिंह सिंचाई विभाग के प्रथम भारतीय मुख्य अभियन्ता।
सन्‌ 1965  --आवास विकास की स्थापना।
सन्‌ 1970    --ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा लघु सिंचाई विभाग की स्थापना।
सन्‌ 1972   --उ०प्र० राज्य सेतु निगम की स्थापना।
सन्‌ 1976  --नलकूप निगम की स्थापना। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियन्ता से सचिव का पद हटाया गया।
 Irrigation Department Uttar Pradesh, Government of Uttar Pradesh, Lucknow.
 Developed By : Tech Mahindra Ltd.